Official Updates

Latest News & Notifications


Showing 1 - 10 of 26 notifications
29 Oct 2026
New बिहार की राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू, 31 अक्टूबर तक खेल भवन बेतिया में होंगे मुकाबले
बेतिया में राज्यस्तरीय अंतर-प्रमंडल विद्यालय तलवारबाजी प्रतियोगिता-2026 का शानदार आगाज हुआ है. 125 युवा तलवारबाज 29 से 31 अक्टूबर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
बेतिया. खेल भवन-सह-व्यायामशाला भवन, बेतिया में गुरुवार को राज्यस्तरीय अंतर-प्रमंडल विद्यालय तलवारबाजी प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ. खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन उप विकास आयुक्त (डीडीसी) काजले वैभव नितिन और प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी राकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. 29 से 31 अक्टूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के कुल 125 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इसमें तिरहुत, पटना, भागलपुर, कोसी, मुंगेर और मगध प्रमंडलों के खिलाड़ियों के साथ एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के प्रतिभागी भी शामिल हैं.

दीप प्रज्वलन के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ
खेल भवन-सह-व्यायामशाला भवन में आयोजित उद्घाटन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई. इस अवसर पर डीडीसी काजले वैभव नितिन और प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी राकेश कुमार ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया.

कार्यक्रम में खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत किया गया. आयोजन का उद्देश्य विद्यालय स्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय मंच उपलब्ध कराना और तलवारबाजी के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना है.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को बनाया आकर्षक
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. राज्य संपोषित कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया. वहीं, राज्य इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य के माध्यम से समारोह को आकर्षक बनाया.

तीन आयु वर्गों में 125 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता 29 से 31 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी. इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के 125 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.

प्रतियोगिता में तिरहुत, पटना, भागलपुर, कोसी, मुंगेर और मगध प्रमंडलों के खिलाड़ियों के अलावा एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के प्रतिभागी भी शामिल हैं. विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबलों के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.

खिलाड़ियों के भोजन और आवासन की व्यवस्था
प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के भोजन और आवासन की व्यवस्था राज इंटर कॉलेज में की गई है. वहीं, मुकाबलों के निष्पक्ष संचालन के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से सात तकनीकी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता से युवा खिलाड़ियों को राज्यस्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. साथ ही, विद्यालय स्तर पर तलवारबाजी को प्रोत्साहन देने में भी मदद मिलने की उम्मीद है.
03 Nov 2026
New मधुबनी के वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता में 138 खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल
मधुबनी,निज संवाददाता। वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला भवन में सोमवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन डीडीसी तुषार कुमार और जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न प्रमंडलों की बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीडीसी तुषार कुमार ने कहा कि बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
जरूरत है उन्हें पहचानने, प्रोत्साहित करने और उचित प्रशिक्षण देकर निखारने की। खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन, संसाधन और अवसर मिले तो वे ओलंपिक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और राज्य का नाम रोशन कर सकती हैं।

26 Oct 2026
New खेलो इंडिया अस्मिता जोनल लीग – ईस्ट जोन (2025–26) में पूर्वी चंपारण जिले की प्रतिभाशाली फेंसर पुष्पांजलि कुमारी ने 8वाँ स्थान प्राप्त कर जिले एवं बिहार का मान बढ़ाया
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
खेलो इंडिया अस्मिता जोनल लीग – ईस्ट जोन (2025–26) में पूर्वी चंपारण जिले की प्रतिभाशाली फेंसर पुष्पांजलि कुमारी ने 8वाँ स्थान प्राप्त कर जिले एवं बिहार का मान बढ़ाया है।
इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देने वालों में बिहार
23 Oct 2026
New बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने तलवारबाजी दल में 19 खिलाड़ियों को दी मंजूरी, आगामी प्रतियोगिताओं में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व
बिहार में तलवारबाजी खेल को बढ़ावा देने की दिशा में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर, मोतिहारी एवं पूर्वी चंपारण से जुड़े 19 खिलाड़ियों को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की तलवारबाजी ट
22 Oct 2026
New FAI 1st Senior National Ranking Tournament 2026-27 Results
15 Oct 2026
New 37ᵗʰ Senior National Fencing Championship, Amritsar Punjab.
The Fencing Association of India (FAI) is pleased to inform you that the 37th Senior National Fencing Championship will be held from 27 November to 2 December 2026 at the Indoor Hall, Guru Nanak Dev University, Amritsar, Punjab.
12 Oct 2026
New East Champaran Fencing Association Announces Players for 1st National Ranking Fencing Tournament 2026–27
East Champaran Fencing Association has announced four players—Sunny Prakash, Bhaskar Pandey, Abhishek Kumar, and Krish Kumar—to represent the district in the 1st National Ranking Fencing Tournament 2026–27.
07 Oct 2026
New बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला खेल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर द्वारा प्रमण्डल स्तरीय विद्यालय तलवारबाजी (अंडर–14, 17, 19) बालक/बालिका का आयोजन
खेल विभाग, बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला खेल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर द्वारा प्रमण्डल स्तरीय विद्यालय तलवारबाजी (अंडर–14, 17, 19) बालक/बालिका का आयोजन दिनांक–09 अक्टूबर, 2026 को खेल भवन, मुज
06 Oct 2026
New Referee Seminar Announcement - 12-Apr-2025
A special seminar for fencing referees is being organized by BFA.
06 Oct 2026
New Junior Selection Trial Notification - 01-May-2025
Selection trials for junior category athletes will be conducted soon.